जबलपुर विकास प्राधिकरण के द्वारा प्राधिकरण की नवीन योजना क्रमांक 62 का शुभारम्भ दिनांक 31/08/2017 को किया गया है| लगभग 298 एकड़ की इस योजना में समस्त सुविधाओं एवं आवश्यकताओं को सम्मिलित किया गया है| इस योजना के अंतर्गत किसानो से प्राप्त भूमि के बाद 20 प्रतिशत भूमि जो उन्हें दी जा रही है, वो फ्रीहोल्ड होगी| इस योजना में किसानो से जमीन के अनुबंध सम्बन्धी कार्य तेज़ी से चल रहे हैं| योजना में माढोताल ब्रिज का निर्माण भी किया जा रहा है|


विशेषताएं – 50 मीटर रोड सेक्शन सेन्ट्रल बर्ज कैरिज-वे एवं सर्विस रोड सहित ए.आर.पी.-4 मार्ग, आसपास के आवागमन हेतु ए.आर.पी.-4 मार्ग पर 3 अंडर ब्रिज, मुख्य मार्ग के दोनों तरफ ग्रुप हाउसिंग,                                                                                                                                        लोकल शॉपिंग सेंटर, ऑफिस काम्प्लेक्स, हेल्थ सेंटर, साप्ताहिक बाज़ार, हाट बाज़ार, पब्लिक लाइब्रेरी,  4 प्रायमरी एवं एक हायर सेकेंडरी स्कूल, कम्युनिटी हॉल, पुलिस चौकी, खेल का मैदान, उद्यान, योजना का 17% हरित क्षेत्र, मनोरंजन हेतु 1731 वर्ग मीटर में क्लब, योग एवं मैडिटेशन सेंटर, सीवेज प्रणाली एवं भूमिगत नाली, जलप्रदाय, केबल/बिजली के तारों हेतु यूटिलिटी डक्ट|